सफलता के लिए अपने दृढ़ संकल्प पर टिके रहें : क्षितिज वर्मा
आईएएस बनने के अपने दृढ़ संकल्प पर टिके रहें और अपने भीतर किसी भी प्रकार का वैचारिक असमंजस या संदेह न रखें. अपने ज्ञान के विकास के लिए अन्य स्रोतों से भी सहायता की आवश्यकता होती है, इसलिये मार्गदर्शन के लिए अपने सीनियर व विशेषज्ञों से दिशा-निर्देश लेते रहें. वहीं चाणक्य आईएएस एकेडमी के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा ने भी अभ्यर्थियों को समय की अहमियत बताई और कहा कि एक बार बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता है, इसे व्यर्थ कार्यों में बर्बाद न करें. आईएएस परीक्षा में सफलता पाने की तैयारी करने के लिए समय प्रबंधन की तकनीक सीखकर उसपर अमल करें. जब जीवन में सफल होने की बात आती है तो अनुशासन पूर्ण जीवन बहुत महत्वपूर्ण है और यूपीएससी की इस परीक्षा में अनुशासित उम्मीदवार ही सफलता हासिल कर सकते हैं. मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के संस्थान के शिक्षक व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/live-in-partner-was-cut-into-pieces-with-tree-cutter-boiled-in-cooker-and-fed-to-dogs-accused-arrested/">मुंबईमें लिव इन पार्टनर को मशीन से टुकड़ों में काटा, कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाया, आरोपी गिरफ्तार (VIDEO) [wpse_comments_template]
Leave a Comment