Search

 
 
 

झारखंड का ऐसा जिला, जहां पांच से आठ माह में बदल दिये गये एसपी

 
Ranchi :  झारखंड के कुछ जिलों में बीते दिनों एसपी बदले गये हैं. लेकिन राज्य के कई ऐसे जिले हैं, जहां पांच से आठ माह के अंदर ही एसपी का तबादला कर दिया गया. इनमें बोकारो, गुमला और देवघर शामिल है. इन तीनों जिलों में एसपी का कार्यकाल पांच से सात महीने तक रहा. हालांकि देवघर में सुभाष चंद्र जाट के बाद से जल्द एसपी के बदलने का सिलसिला रूका है.

जानें किन जिलों में पांच से आठ माह में बदले गये एसपी

  • -10 सितंबर 2023 को हरविंदर सिंह गुमला एसपी बने थे और उनका छह माह यानी 29 फरवरी 2024 को तबादला कर दिया गया.
  • - 27 जुलाई 2023 को प्रियदर्शी आलोक बोकारो एसपी बने थे. उनका सात महीने यानी 29 फरवरी 2024 को तबादला कर दिया गया.
  • - देवघर जिला का भी यही हाल था. यहां 28 अप्रैल 2020 से लेकर छह अप्रैल 2022 तक तीन एसपी का तबादला किया गया.
  • - सबसे पहले 28 अप्रैल 2020 को पीयूष पांडे को देवघर एसपी बनाया गया. उनका तबादला 12 सितंबर 2020 को हो गया.
  • - इसके बाद अश्वनी कुमार सिन्हा को देवघर जिला का कमान सौंपा गया. इनका भी तबादला 15 जून 2021 को हो गया.
  • - फिर धनंजय कुमार सिंह को देवघर एसपी बनाया गया. उनका तबादला 5 अप्रैल 2022 को कर दिया गया.
  • - इसके बाद सुभाष चंद्र जाट को देवघर जिला का नया एसपी बनाया गया. सुभाष चंद्र जाट ने देवघर एसपी के रूप में अपना 14 महीने का कार्यकाल पूरा किया.
  • - सुभाष चंद्र जाट के बाद अजीत पीटर डुंगडुंग वर्तमान में देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित है.

जनहित के नाम पर बदलते रहते हैं एसपी

राज्य के कुछ बड़े जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में एसपी एक साल से लेकर डेढ़ साल तक ही रह पाते हैं. इनका तबादला जनहित के नाम कर दिया जाता है. भले ही उस जिले में पदस्थापित एसपी बेहतर काम कर रहा हो. लेकिन उनका तबादला कर दिया जाता है. जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एक जिले या एक पोस्ट पर कम से कम दो साल की तैनाती दी जाये, जब तक कोई गंभीर आरोप या भ्रष्टाचार की शिकायत न हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही