Search

 
 
 

पलामू में एक ऐसा सरकारी स्‍कूल, जो प्राइवेट से कम नहीं

 
Palamu : पलामू में लगातार सरकारी विद्यालय से कभी रंग रोगन के नाम पर खानापूर्ति तो कभी स्कूल की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं. लेकिन पलामू में एक सरकारी विद्यालय है, जो प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है. यह स्‍कूल है पलामू के सतबरवा कसियाडीह का राजकीय मध्य विद्यालय. स्‍कूल में ऐसी व्यवस्था बनायी गयी है क‍ि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी को ऐसा महसूस होता है कि वह किसी सरकारी विद्यालय में नहीं, बल्कि कोई बड़े प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं. विद्यालय को आकर्षक रूप द‍िया गया है तथा साफ-सफाई पर व‍िशेष ध्‍यान दिया जा रहा है. विद्यालय भवन को देखकर लोग इसकी तारीफ करते हैं. इस विद्यालय को झारखंड एजुकेशनल ट्रेन का नाम दिया गया है. इस पूरी व्यवस्था को करने में सरकारी मदद के अलावा कुछ निजी खर्च भी की गयी है. दरअसल, इस पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने का श्रेय यहां के प्रधानाध्यापक गोविंद प्रसाद को जाता है. उनकी इच्छाशक्ति के बल पर इस विद्यालय का रंग रूप में बदलाव दिख रहा है. गोविंद प्रसाद ने इस विद्यालय में 2016 में पदभार लिया है. तब विद्यालय का अपना ऑफिस भी नहीं था. लेकिन उन्होंने अभिभावकों के सहयोग, विद्यालय के शिक्षकों की टीम भावना और पदाधिकारियों के सहयोग के बल पर विद्यालय का कायाकल्प कर दिया है. इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, गीत संगीत, नृत्य कला की भी शिक्षा दी जा जाती है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही