Search

 
 
 

दक्षिण के राज्यों में ऐसी प्रतियोगिताः आंध्रप्रदेश को सूचना देने वाले तमिलनाडु में 15 अफसर बर्खास्त

दक्षिण कोरिया की कंपनी तमिलनाडु में 1600 करोड़ रुपए का निवेश करने वाली थी. तमिलनाडु सरकार के 15 अफसरों ने निवेश की जानकारी आंध्रप्रदेश की सरकार को लीक कर दी. सूचना मिलने के साथ ही आंध्रप्रदेश की सरकार ने दक्षिण कोरिया वाली उसी कंपनी से संपर्क किया. उन्हें तमिलनाडु सरकार से ज्यादा छूट व रियायत देकर आंध्रप्रदेश सरकार ने अपने राज्य में निवेश करा लिया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने 15 अफसरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई कथित रुप से 1600 करोड़ रुपये के निवेश की योजना के बारे में सूचना आंध्रप्रदेश सरकार को लीक करने की वजह से की गई है. यह खबर बताती है कि दक्षिण के राज्यों में निवेश व विकास को लेकर किस तरह की प्रतियोगिता चल रही है. इस खबर को पढ़ते हुए हिन्दी पट्टी के राज्यों और लोगों को लेकर अपना नजरिया बनाने की कोशिश कर सकते हैं. वहां विकास की भूख है और यहां?


दरअसल, दक्षिण कोरिया की कंपनी तमिलनाडु में 1600 करोड़ रुपए का निवेश करने वाली थी. तमिलनाडु सरकार के 15 अफसरों ने निवेश की जानकारी आंध्रप्रदेश की सरकार को लीक कर दी. सूचना मिलने के साथ ही आंध्रप्रदेश की सरकार ने दक्षिण कोरिया वाली उसी कंपनी से संपर्क किया. उन्हें तमिलनाडु सरकार से ज्यादा छूट व रियायत देकर आंध्रप्रदेश सरकार ने अपने राज्य में निवेश करा लिया.


जिन अफसरों को बर्खास्त किया गया है, वह सभी तमिलनाडु की निवेश एजेंसी Guidance Tamil Nadu से जुड़े हुए थे. उन पर सूचना लीक करने का आरोप लगा. जिसके बाद जांच करायी गयी और सभी को बर्खास्त कर दिया गया.


खबरों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की तीन ऑटो कंपोनेंट कंपनियां (Hwashin, Seoyon और Iwamet) ने 1614 करोड़ का निवेश आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में करने का फैसला किया, जबकि ये तीनों कंपनियां  पहले तमिलनाडु में निवेश करना चाह रही थी. खबरों में बताया गया है कि तमिलनाडु सरकार जो छूट व रियायत इन कंपनियों को दे रही थी, आंध्रप्रदेश सरकार ने उससे अधिक दिया, इस कारण निवेश भी आंध्रप्रदेश में हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही