Search

 
 
 

सूडान : अबेई में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो शांतिदूत समेत 52 की मौत, 64 घायल

 
LagatarDesk : अफ्रीकी देश सूडान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वार्रप राज्य के अबेई गांव में हथियारबंद अपराधियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें महिला, बच्चे समेत 52 लोगों की मौत हो गयी. इस गोलीबारी में संयुक्त राष्ट्र के दो शांतिदूत भी मारे गये हैं. वहीं 64 लोगों बुरी तरह से घायल होने की खबर है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. साथ ही कर्फ्यू लगा दिया गया है. अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने इस बात की जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने हमले का कारण नहीं बताया.

सूडान और दक्षिण सूडान दोनों अबेई के स्वामित्व का करते हैं दावा 

बता दें कि अबेई एक तेल समृद्ध क्षेत्र है. जिसे दक्षिण सूडान और सूडान द्वारा संयुक्त रूप से प्रशासित किया जाता है. 2005 के शांति समझौते के बाद से दशकों से चले आ रहे गृह युद्ध को समाप्त किया था. हालांकि सूडान और दक्षिण सूडान अबेई क्षेत्र पर नियंत्रण को लेकर असहमत हैं. सूडान और दक्षिण सूडान दोनों अबेई के स्वामित्व का दावा करते हैं. जिसकी स्थिति 2011 में दक्षिण सूडान के सूडान से स्वतंत्र होने के बाद अनसुलझी थी. इतना ही नहीं सूडान में आये दिन जातीय हिंसा भी होती रहती है. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि भूमि विवाद को लेकर हथियार बंद अपराधियों ने गांव पर हमला किया है. या फिर जातीय हिंसा को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई हो. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही