Search

 
 
 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया सुदर्शन चक्रस्नानम अनुष्ठान, गोविंदा-गोविंदा के लगे जयकारे

 
  • भगवान वेंकेटेश्वर बालाजी मंदिर का 41वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव समारोह
  • ब्रह्मोत्सव समारोह के पांचवें दिन सुदर्शन चक्रस्नानम अनुष्ठान
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रेल नगरी पंचमोड़ स्थित भगवान वेंकेटेश्वर बालाजी मंदिर का 41वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव समारोह के पांचवें दिन रविवार को सुदर्शन चक्रस्नानम अनुष्ठान किया गया. सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान वेंकेटश्वर, माता पद्मावती और माता आंडालू की प्रतिमा का अभिषेक किया गया. इसके बाद अभिषेक के जल से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का महासंप्रोक्षण कराया गया. चक्रस्नानम के बाद ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान गोविंदा-गोविंदा के जयकारे से आस-पास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इसके बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति से पहुंचे मुख्य पुजारी अनंत नारायण आचार्य नेल्लूर सहित अन्य पुजारियों ने महापूर्णाहूति कराया. महापूर्णाहूति के बाद अक्षत रोपणम,अर्चकों का सनामान, जजमान आर्शीवाद और तीर्थ प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पहले सुप्रभातम, नादस्वरम, तोमल सेवा, विश्वकसेना आराधना, पुण्यवचनम, कुंभ आराधना, नित्य होमम और वसंतोसिवम अनुष्ठान विधिपूर्वक किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/02rc_m_37_02062024_1.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/02rc_m_36_02062024_1-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1920" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही