Chaibasa: आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चाईबासा स्थित गांधी मैदान में आयोजित सिंहभूम लोकसभा ग्राम प्रभारी सम्मेलन में इंडिया घटक दलों पर जमकर हमला बोला. सुदेश महतो ने कहा साढ़े चार साल से सत्ता का सुख भोग रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनावों में जनता के सामने विकास का कोई एक उदाहरण पेश करने की स्थिति में नहीं हैं. इंडिया गठबंधन में शामिल दल लोगों की भावनाओं को कुरेद कर राजनीति करने की मंशा रखते हैं. लोकसभा चुनावों में करारी हार के लिए झामुमो और कांग्रेस दोनों को तैयार रहना चाहिए. सुदेश ने कहा कि सरकार ने चार सालों में राज्य की खान संपदा को लूटने और लूटने वालों को संरक्षण देने का काम किया है. नियोजन, विस्थापन और स्थानीय नीति का वादा कर सत्ता में आए लोग एक भी नीति नहीं बना पाये. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति का इतिहास पलट कर देख लीजिये, इसमें कहीं झारखंडियों का भला करने की मंशा नहीं दिखेगी. झामुमो में विरासत की राजनीति हावी है.अब एनडीए की एकजुटता के सामने अवसरवादी गठबंधन का टिक पाना मुश्किल होगा. आजसू के इस सम्मेलन में सिंहभूम से एनडीए की उम्मीदवार गीता कोड़ा भी उपस्थित रहीं. इसे पढ़ें- निश्चित">https://lagatar.in/pm-getting-distracted-by-certain-defeat-now-sanatans-entry-in-constitution-making-supriyo/">निश्चित
हार से विचलित हो रहे पीएम, संविधान निर्माण में अब सनातन की इंट्री- सुप्रियो सम्मेलन में गीता कोड़ा के ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सिंहभूम की जनता इस बार राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ मतदान करेगी. राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच नहीं करा कर लाखों युवाओं से किया अपना पहला वादा भी पूरा नहीं किया. इसका जवाब कोल्हान की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर देगी. इस अवसर पर केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष स्वप्न सिंहदेव, महासचिव हरेलाल महतो, रीना गोडसारा, रविशंकर मौर्य, सचिव सत्यनारायण महतो, सिद्धार्थ महतो, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, सरायकेला जिलाध्यक्ष सचिन महतो, नंदू पटेल, सुजीत गिरी, अमित महतो, जितेंद्र सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।19 APR।।मैट्रिक का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी।।झारखंड में नशे के कारोबार पर HC सख्त।।लोस चुनावः 102 सीटों पर निकले वोटर्स।।कांग्रेस है सनातन विरोधी-पीएम।।इजराइल का बदलाः ईरान पर दागे मिसाइल।।समेत कई अहम खबरें।।

Leave a Comment