Ranchi : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ संजय श्रीवास्तव के साथ गुरुवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक की. सुदेश महतो ने डॉ संजय श्रीवास्तव के साथ सिल्ली विधानसभा के साथ-साथ तमाड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा किये जा रहे नुकसान पर चर्चा की. साथ ही हाथियों से ग्रामवासियों के जन-धन एवं फसलों के बचाव के सभी उपायों और सुझावों पर मंथन किया. उन्होंने सोनाहातु मध्य क्षेत्र और राहे के लिए एक संयुक्त टीम का गठन करने की बात कही. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में देश में हो रहे रिसर्च के आधार पर अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग हाथियों के हमलों को रोकने के लिए करने का निर्देश दिया.
सुदेश महतो ने की पीसीसीएफ संजय श्रीवास्तव के साथ बैठक, जंगली हाथियों की समस्या पर चर्चा
Last Updated: Jan 25, 2024 12:00 AM (IST)