Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुदेश महतो ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, साढ़े 5 करोड़ की सड़क की रखी आधारशिला

Advertisement
Advertisement
Silli/Muri/Sonahatu : पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली अभियान के तहत विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को प्रस्तावित उच्च विद्यालय लोटा में फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानाध्यापिका पार्वती कुमारी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय में अब बच्चों का स्मार्ट क्लास से डिजिटल पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी. आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों के संस्था स्कूल लिंक स्मार्ट क्लास का संचालन करेगी. जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी स्कूली बच्चों का भविष्य बदलेगा और शिक्षा में भी गुनात्मक बदलाव आयेगा. स्मार्ट क्लास के संचालन से अब स्थानीय छात्र भी आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में स्मार्ट क्लास एक अच्छी पहल है. इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को मनोरंजन के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा सकेगी. यह योजना छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी. वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा में सिल्ली को बेहतर बनाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा, नि:शुल्क कोचिंग, नि:शुल्क लाइब्रेरी समेत कई कार्यक्रम की तैयारी है. स्मार्ट क्लास शुरू होने से स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल है. सभा को बीडीओ रेणु बाला, बीईईओ विमल कांत झा एवं स्कूल लिंक के परशुराम कुमार ने भी संबोधित किया. इस दौरान स्कूली छात्रों ने पाइक नृत्य एवं छात्राओं ने संस्कृत नृत्य से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम  का संचालन विद्यालय के शिक्षक परीक्षित महतो ने किया. मौके पर गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, बीपीओ मनोज कुमार, जेएसपीएल के बीपीएम अमिता राहिल टूटी, पूर्व  मुखिया डब्लू महली, पूर्व उपमुखिया जगदीश चंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, शिव शंकर प्रसाद, तरुण महतो, विद्यालय के दिलीप कुमार, कुमारी सरला महतो, कुमारी रुबी, भवेश राम महतो, पंकज कुमार महतो, धनंजय महतो, जितनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, गणेश मुंडा, रोहित कुमार महतो, अपर्णा तंतु बाई, कृष्ण चंद्र महतो, संदीप कुमार महतो समेत अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

सुदेश महतो ने साढ़े 5 करोड़ की सड़क की रखी आधारशिला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू : विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को सोनाहातू प्रखंड के तेतला गांव में सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जाड़ेया-तेतला-पतराहातू तक 6.8 किलोमीटर सड़क निर्माण 5 करोड़ 50 लाख से की जाएगी. इस दौरान विधायक निधि से जिन्तुडीह गांव में 4 लाख 18 हजार से 300 फीट निर्माण कार्य तथा वनडीह गांव में 4 लाख 18 हजार की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है. शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मीडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा, लाइब्रेरी आदि की सुविधा दी जा रही है. स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है. हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. प्रखंड की सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत की जायेगी. गांव में राजनीतिक जागरुकता लाने का काम किया गया है. योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य जेनरेशन को विकसित करना है. मौके पर सुनील सिंह, चितरंजन महतो, वीणा मुंडा, रमेश मुंडा, अनिता देवी, अशोक महतो, विश्वनाथ महतो, सुषेन प्रामाणिक, बुधेश्वर महतो, महादेव महतो, विदेशी महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hang-the-killers-of-innocent-deepak-dismiss-the-police-station-officer/">हजारीबाग

: मासूम दीपक के हत्यारों को फांसी दो…थानेदार को करें बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही