Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवाओं का दर्द समझते हैं सुदेश महतो : विकास राणा

Advertisement
Advertisement
आजसू पार्टी की सदर विस क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक Hazaribagh: स्थानीय परिसदन भवन में आजसू पार्टी की सदर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय प्रवक्ता विकास राणा की अध्यक्षता में हुई. मंच संचालन केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधानसभा के संगठन प्रभारी नमन कुमार ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय समिति सदस्य आनंद सिंह, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव संगीता बारला उपस्थित थीं. बैठक को संबोधित करते हुए विकास राणा ने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं की पार्टी है और पार्टी सुप्रीमो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो झारखंड के युवाओं के दर्द को समझते हैं. इसे भी पढ़ें-त्याग">https://lagatar.in/saint-vidyasagar-ji-maharaj-was-the-epitome-of-sacrifice-manoj-yadav/">त्याग

के प्रतिमूर्ति थे संत विद्यासागर जी महाराज : मनोज यादव

आजसू पार्टी को ग्राम स्तर पर करें मजबूत : नमन

वहीं, मुख्य अतिथि सदर विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी नमन कुमार ठाकुर ने कहा कि आजसू पार्टी के संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करना हमारा लक्ष्य है. सभी कार्यकर्त्ता आपस में मिलकर संगठन का विस्तार करें. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य जितेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष आफताब आलम, महानगर सचिव अविनाश कुमार पिंकू, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बारला, आजसू के वरिष्ठ नेता मो यूनुस हुसैन, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, सदर प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारू प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद, छात्र संघ के जिला संयोजक विशाल कुमार प्रजापति, मो. उमर फारूक, मो. कलाम सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सीएस">https://lagatar.in/cs-result-released-jasmine-of-ranchi-got-5th-position-in-the-country/">सीएस

का रिजल्ट जारी, रांची की जैस्मिन को मिला देशभर में 5वां स्थान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही