Search

सुदेश महतो ने मुआवजा राशि का किया वितरण समेत रांची आसपास की कई खबरें

Silli/Muri :  विधायक सुदेश महतो ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में गुरुवार को अलग घटना में मारे गए लोगों के  आश्रितों के बीच मुआवजे राशि का वितरण किया. आपदा राहत कोष से  प्रखंड के बड़ा मुरी निवासी स्व. कृष्णा प्रजापति की पत्नी ज्योति कुमारी, लोवादाग निवासी स्व. बीरबल महतो की पत्नी बिजले देवी एवं लोटा निवासी स्व. मनोज महतो की पत्नी किरण देवी को  1-1 लाख तथा वज्रपात से मरे मवेशी के मालिक कुटाम निवासी शहीद अंसारी को 25 हजार एवं कुटाम के ही नाजिर हुसैन को 30 हजार रुपए की मुआवजे राशि का स्वीकृत पत्र विधायक एवं संबंधित क्षेत्र के मुखिया ने संयुक्त रूप से सौंपा. इस मौके पर प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, रवींद्र बड़ाइक, मुखिया शीला देवी,  लीलमनी देवी,  शर्मिला कुमारी,  जितनी देवी,  लाल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया कार्यशाला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-187.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  सिल्ली/मुरी: सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में गुरुवार को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रांची के द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में पॉलिटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग संकाय के छात्र-छात्रा, स्थानीय डीलर एवं राजमिस्त्री शामिल हुए. कार्यक्रम में नेशनल हेड अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशन (यूबीएस) हेड मुंबई के संदीप डांगी, झारखंड के यूबीएस हेड विवेक विक्रांत, यूबीएस टेक्निकल हेड अनिल कुमार, झारखंड बीपीडी डिवीजन हेड धर्मेंद्र कुमार, बीपीडी डिवीजन टेक्निकल हेड अंकित उपाध्यक्ष,  सीआरम सीमेंट डिवीजन रांची के राकेश प्रसाद,  झारखंड आरटीएच सीमेंट डिवीजन के विद्या भूषण पांडे, टेक्निकल ऑफिसर रांची मनीष पटेल आदि ने कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं राजमिस्त्रियों को अल्ट्राटेक के विभिन्न प्रोडक्ट एवं भवन निर्माण की बारीकियों की जानकारी दी. वहीं वाटरप्रूफ टाइल्स एडेसिव के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य समीर शर्मा  ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा. छात्र छात्राओं को बहुत सारी नई चीजें सीखने को मिलेगी तथा रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे. कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों के द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया. कार्यशाला के सफल आयोजन में कॉलेज के प्राचार्य समीर शर्मा, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, राम नारायण, शबनम पूर्ति,  दीपक कुमार महतो, श्याम इंटरप्राइजेज सिल्ली के गोपाल केडिया, शिवशंकर प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा.

बीडीओ ने वार्ड सदस्यों संग की बैठक

सिल्ली/मुरी: सिल्ली प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की एक बैठक की गई. बीडीओ रेणु बाला ने बैठक में पंचायत के विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका पर जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि वार्ड के अंतर्गत वार्ड सदस्य की सहमति के बिना वार्ड में कोई योजना स्वीकृत नहीं होना चाहिए. बीडीओ ने पंचायतों के मुखिया से भी  योजनाओं की जानकारी वार्ड सदस्यों को देने एवं  वार्ड सदस्यों की सहभागिता से पंचायतों के विकास कार्य करने का आग्रह किया. इस मौके पर प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष संजय कुमार महतो, काशीनाथ महतो, करन महतो, रेणु देवी,  कविता देवी  आदि उपस्थित थे.

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सोनाहातू : प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी सड़क तिलाईपीड़ी सतिया के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिये जांच कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक बुद्धेश्वर महतो अपना ससुराल तिलाईपिड़ी गांव जा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया,जिससे तत्काल घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

एवी खलारी में दुर्गोत्सव का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-48.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डकरा : डीएवी स्कूल खलारी में  गुरुवार को दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर अपने संबोधन में प्राचार्य ने दुर्गा पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया. उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर सद्गुणों का विकास करना चाहिए और दुर्गुणों से बचना चाहिए. दुर्गा उत्सव एक पवित्र उत्सव है, जो हमें पाप कर्मों से बचने और पुण्य कर्म करने की प्रेरणा देता है. हिंदी शिक्षक कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मां दुर्गा और व्रत - धर्म का वास्तविक अर्थ बताया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं नाटक आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बच्चों द्वारा प्रस्तुत महिषासुर वध नाटक ने सभी दर्शकों और अभिभावकों की तालियां बटोरी. दुर्गा पूजा के इस उत्सव में विद्यालय के  शिक्षकों और बच्चों के अतिरिक्त बहुत से अभिभावक भी उपस्थित रहे. मंच संचालन शिक्षिका स्मृति एवं शिल्पा सिन्हा ने किया.

मोहन नगर के युवाओं का सराहनीय कार्य, जख्मी पशु का किया इलाज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-61.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली : मनुष्य के समान पशु भी प्यार के भूखे होते हैं. उनकी शारीरिक परेशानी भी इंसानों के समान ही दर्द और परेशानियों से भरी होती है. बस फर्क है इंसान अपनी समय बताते हैं और पशु इसे भरे मन से पीड़ा को सहन करते रहते हैं. लेकिन उनकी पीड़ा समझने वाले भी कुछ लोग इस दुनिया में हैं, जो पशुओं की जिंदगी बचाने का कार्य कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही दृश्य डकरा मुख्य बाजार में देखने को मिला, जहां एक सांड के पैर में गंभीर जख्म हो गया था. सांड जख्म की पीड़ा से परेशान था. मोहन नगर के युवाओं की टीम ने सांड के पैर का इलाज किया. घाव को साफ कर उसमें दवाई लगाकर ड्रेसिंग की. मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व इस सांड के खुड़ में जख्म होने की सूचना मोहन नगर के युवाओं को मिली थी. इसके बाद राशि की जुगाड़ के बाद युवाओं के दल ने सांड को पकड़ कर जमीन में लिटाया और डॉक्टर को बुलाकर उसके पैर की ड्रेसिंग कर  इंजेक्शन दिया था. कुछ दिन बीतने के बाद गुरुवार को फिर से मोहन नगर के युवाओं ने सांड के पैर की ड्रेसिंग की. मोहन नगर के युवाओं के द्वारा अब तक दर्जनों ऐसे पशु- पक्षियों का इलाज कर उन्हें ठीक किया गया है. इस कार्य का नेतृत्व कर रहे संदीप चौहान उर्फ घूरा चौहान ने कहा कि पशु भी समाज और प्रकृति के अंग हैं. मानवीयता के आधार पर लोगों को पशुओं की मदद करनी चाहिए, ताकि उन्हें पीड़ा से न गुजरना पड़े. इस कार्य में मुख्य रूप से अजय चौहान, सुरेंद्र चौहान कैलू मुन्नू शर्मा, रवि शुक्ला, पवन चौहान, सोनू चौहान, सतीश चौहान, शेरा  चौहान, कुंदन चौहान, सन्नी वर्मा, जीते चौहान सहित मोहन नगर युवा काफी संख्या में मौजूद रहें.

सिल्ली पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-77.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली/मुरी: सिल्ली पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त अरुण कुमार महतो पिता रामचंद्र महतो अडाल नवाडीह निवासी को गिरफ्तार किया. बताते चलें कि अभियुक्त अपनी पत्नी का मेंटेनेंस खर्च वहन नहीं कर रहा था. जिसके एवज में पारिवारिक न्यायालय के द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. वह लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था.

राज्यपाल बनाए जाने पर डॉ. राजा राम महतो ने रघुवर दास को दी बधाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-103.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली/मुरी : झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर डॉ. राजा राम महतो ने उन्हें बधाई दी. कुरमाली भाषा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजाराम महतो गुरुवार को विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह के साथ रघुवर दास के जमशेदपुर आवास पहुंचे. वहां बुके देकर उनको बधाई दी. मौके पर कई बातों को लेकर चर्चा-परिचर्चा भी की. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-india-won-after-51-balls-on-the-basis-of-kohlis-great-innings/">वर्ल्ड

कप : कोहली के विराट पारी के दम पर 51 बॉल पहले ही जीता भारत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp