Search

 
 
 

सुदेश महतो ने शिक्षा विभाग के निदेशक संग की बैठक

 
Ranchi : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के निदेशक सुनील कुमार के साथ रांची स्थित आवास पर बैठक की. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि सिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने तथा ग्रामीण शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए वे प्रतिबद्ध हैं. इस दिशा में निरंतर कार्य भी जारी है. इसी दिशा में क्षेत्र के सभी उच्च एवं +2 विद्यालय को हाईटेक करने तथा सरकारी स्कूल के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. सुदेश ने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों को स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं मिल पाती है. स्थितियों का आंकलन करते हुए सिल्ली विधानसभा के सभी स्कूलों की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है. साथ ही सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. इसी को लेकर अधिकारियों संग बैठक की गई. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/mafias-had-to-provide-vip-facilities-in-up-jails-superintendent-of-3-jails-suspended/">यूपी

के जेलों में माफियाओं को VIP सुविधा देना पड़ा महंगा, 3 जेलों के सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही