Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह से मिले सुदेश महतो, कहा- भाजपा-आजसू एकजुट

Ranchi: गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा रवाना होने से पहले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनसे रांची के होटल रेडिसन ब्लू में मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बातचीत में सुदेश ने कहा कि शाह से हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान झारखंड की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई. राज्य में भविष्य में होने वाले चुनावों में आजसू पार्टी भाजपा के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी. पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और आजसू ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. झारखंड में आगे भी दोनों दल साथ मिलकर काम करेंगे. गौरतलब है कि ममता देवी की विधायकी खत्म होने के कारण जल्द ही रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव होना है. इस सीट पर भाजपा से ज्यादा मजबूत दावा आजसू पार्टी का है. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान शाह और सुदेश के बीच रामगढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइट

में मह‍िला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर म‍िश्रा बेंगलुरु से ग‍िरफ्तार   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही