Ranchi News : आदिवासी महिला नेत्री निशा कुमारी भगत की आत्महत्या पर पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने घटना को चिंताजनक बताते हुए निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच की मांग की है.
सुदेश महतो ने कहा कि निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये थे. थाना प्रभारी को फोन करने के बाद उनका आत्महत्या करना कई सवाल खड़ा करता है.
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है, आखिर एक आदिवासी बेटी को न्याय के लिए जीवन की इहलीला खत्म करने के हद तक क्यों जाना पड़ा? उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही या किसी की भूमिका सामने आने पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार को जवाब देना होगा कि राज्य की बेटियां कितनी सुरक्षित हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.