Search

 
 
 

सुदेश महतो टांग-टांग मोड़ से स्टूडेंट बस सेवा का कल करेंगे शुभारंभ

 
Sonahatu : गूंज परिवार के तत्वावधान में छात्र- छात्राओं के लिए सोमवार की सुबह 8:00 बजे सोनाहातू प्रखंड के टांग-टांग मोड़ से स्टूडेंट बस सेवा का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो करेंगे. इसको लेकर स्थानीय छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है. बस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. स्टूडेंट्स के माता-पिता घर से बच्चों की मानिटरिंग कर सकेंगे. बता दें कि यह बस सेवा टांग टांग मोड़ से शुरू होते हुए बारेंदा,जाड़ेया, जामुदाग, सोनाहातू, बुंडू होते हुए सीधे रांची तक चलेगी. बस में महिला गार्ड दिया गया है. जिन्होंने नामांकन कराया है, उन्हें आई-कार्ड भी दिया जायेगा. इसमें छात्र- छात्राओं को आमंत्रित किया गया है. गूंज परिवार ने स्टूडेंट बस सेवा शुभारंभ के मौके पर सोनाहातू प्रखंड के सभी केंद्रीय समिति, जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति, ग्राम समिति, चूल्हा प्रमुख, जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, महिला समिति, छात्र संगठन, बुद्धिजीवी, ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों से उपस्थित होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russias-mission-moon-failed-luna-25s-cross-landing-on-the-moon/">रूस

का मिशन मून फेल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैस लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही