Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सुदेश बोले- कार्यकर्ताओं को मिलेगा मेहनत का फल समेत गिरिडीह की कई खबरें

Bengabad(giridih) : रविवार को बेंगाबाद स्थित रातडीह मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने आजसू ने शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रभारी, बूथ प्रभारी और चूल्हा प्रमुख समेत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शरीक हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें नेता बनाने का काम कर रही है. इसी का परिणाम है कि आज हजारों की संख्या में आजसू पार्टी में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता एक नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से और मेहनत करने की अपील करते हुए संगठन को मजबूती देने की बात कही. कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी. गांडेय में अर्जुन बैठा और उनके कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से संगठन के लिए काम किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की बात कहते हुए कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. गांडेय उप चुनाव में आजसू से अर्जुन बैठा के चुनावी मैदान में आने की बात पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से बात चल रही है. वह भी चाहते हैं कि अर्जुन बैठा गांडेय का प्रतिनिधित्त्व करें. चुनाव के पहले सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. हालांकि उन्होंने चुनाव में एनडीए गठबंधन के साथ होने की बात कही. वहीं अर्जुन बैठा ने पार्टी सुप्रीमो को आश्वस्त कराया कि एक-एक कार्यकर्ता संगठन के साथ है. किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों का पालन करेंगे. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गांडेय विधानसभा के प्रभारी नजरुल हसन हाशमी ने कहा कल्पना सोरेन को हम बहू के रूप स्वीकार कर उनका स्वागत करते हैं. मगर उनको गांडेय का प्रतिनिधित्त्व सौंपना कतई गवारा नहीं होगा.  कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो ने गांडेय उप चुनाव में लोकल उम्मीदवार की भागीदारी और उन्हें जीत दिलाने की बात कही. उन्होंने गांडेय की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में बाहरी उम्मीदवार उतारने वाली पार्टियों को सबक सिखाने का काम करें. कार्यक्रम में गोमियो विधायक लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, तरुण गुप्ता, प्रियंका शर्मा, महेंद्र महतो समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गांडेय के गिरनिया मोड़ में ईद मिलन समारोह का आयोजन

राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद और विधायक विनोद सिंह हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/23-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gandey(Giridih) : गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के गिरनियां मोड़ के आम बागान में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुखिया अकबर अंसारी ने किया और संचालन राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश महासचिव मो. आलम ने किया. ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, विशिष्ठ अतिथि सुरेंद्र रवानी को बुके देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि रमजान के पवित्र महीना में मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह तक इबादद करते हैं. पूरे एक माह तक रोजा रखने हैं और अंतिम दिन लोग ईदगाह में नमाज पढ़ते हैं और एक-दूसरे से गले मिलते हैं. उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे का त्यौहार है. प्यार का पैगाम लेकर आती है. मौके पर सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी. समारोह में पहुंचे माले पार्टी के कोडरमा लोक सभा के प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि भारत एक समानताओं का देश है. यहां अनेकों तरह के लोग निवास करते हैं. सभी लोगों को अपने धर्म को मानने का अधिकार है. यही भारत है. आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती देश मना रही है. जिसने संविधान का निर्माण किया. विनोद सिंह ने कहा कि आज जो भाजपा के साथ है वो भ्रष्टाचार मुक्त है और जो विपक्ष में है वो भ्रष्टाचारी है. आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी. समारोह में पहुंचे सुरेंद्र रवानी, हाजी उस्मान, धूपदेव पंडित, प्रमोद राम सहित कई लोगों ने ईद की बधाई दी. मौके पर मुखिया अकबर अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुव देव पंडित, हाजी उस्मान , प्रमोद राम, मो. जाकिर, मो. मोकिम, मो. अनवर तौसिफ, समशेर आलम, मो. नेजाम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

अवैध कोयला लदा मैजिक  ज़ब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/24-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डुमरी : गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात जीटी रोड में रांगामाटी ओवरब्रिज (एनएच-19) में कोयला लदे एक मैजिक जेएच 10सीएस-5229 को एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में निमियाघाट पुलिस ने पकड़ा. उक्त मैजिक वाहन में बिना कोई कागजात के अवैध कच्चा कोयला को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मैजिक वाहन के चालक लक्ष्मण बास्की (पिता महावीर मांझी) एवं सह-चालक अजय गोप (पिता प्रदीप गोप) दोनों ग्राम लेदोडीह थाना राजगंज को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दोनों के अलावे मालिक तथा अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की. मैजिक वाहन में  3 टन कच्चा कोयला लोड है. छापामारी टीम में निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, एसआई प्रणीत पटेल एवं निमियाघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, सीओ ने की कार्रवाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/22-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ganwa (Giridih) : गावां सीओ अविनाश रंजन ने रविवार को अवैध बालू उठाव को लेकर छापेमारी की है. इस अभियान के तहत प्रखंड के हड़हड़ा से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा है. सीओ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. बताया जा रहा है कि सीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि सेरुआ सकरी नदी से अवैध बालू उठाव कर अन्य प्रखंडों में बेचा जाता है. सूचना पर सीओ ने हड़हड़ा के पास बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़कर गावां पुलिस के हवाले कर दिया है. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही