Search

 
 
 

23 को विस सत्र में सुदेश फिल्म नीति व कलाकारों की रखेंगे बात

 
Ranchi: जिस झारखंड राज्य में चलना ही नृत्य है और बोलना ही गीत उस राज्य की भाषा संस्कृति विलुप्त होने के कगार पर है. वर्तमान सरकार कलाकारों की ओर ध्यान नहीं दे रही है, इसके कारण झारखंड के कलाकार बेरोजगारी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं. आगामी 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान झारखंड की फिल्म नीति एवं कलाकारों की कई योजना से वंचित बात पूर्व उपमुख्यमंत्री और सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो रखेंगे. झारखंड सिनेमा व कलाकार कल्याण संस्था के संयोजक रंजू मिंज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर झारखंड के कलाकारों की स्थिति एवं परिस्थिति से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से झारखंड की विलुप्त हो रही भाषा एवं संस्कृति को संरक्षित किया जा सकता है, उन्होंने आने वाली नागपुरी पिक्चर फिल्म जतरा एक प्रेम कथा के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान झॉलीवुड फिल्म स्टार सुनील करण व झारखंडी फिल्म समीक्षक दयाशंकर झा शामिल थे. इसे भी पढ़ें -ब्रदर्स">https://lagatar.in/more-than-350-students-of-brothers-academy-performed-brilliantly-in-jee-mains-exam/">ब्रदर्स

एकेडमी के 350 से अधिक छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही