Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड 12वीं आर्ट्स में सिमडेगा के सुधांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

Simdega: सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड के एक छोटे से गांव बरवाडीह के रहने वाले युवक ने जिले का मान बढ़ाया है. सुधांशु कुमार ने जैक द्वारा जारी रिजल्ट में संत जेवियार कॉलेज रांची इंटर आर्ट्स में पूरे झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. जिससे इनके परिवार के लोग काफी खुश हैं. बेटे की इस सफलता पर उनके पिता मनोज प्रसाद और माता ज्योति कश्यप ने बताया कि सुधांशु बचपन से ही काफी तेज था. उसे पढ़ाई के अलावा और कुछ अच्छा नहीं लगता था. मैट्रिक की परीक्षा के बाद सुधांशु रांची पढ़ने चला गया था. जहां उसने संत जेवियर कॉलेज से इंटर आर्ट्स में ये मुकाम हासिल किया. वहीं  सुधांशु की इस सफलता पर सभी लोग उसे बधाई दे रहे हैं. मंत्री एनोस एक्का ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-excellent-performance-of-students-of-gurukul-inter-college/">हजारीबाग

: गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही