Search

चिंगारी से गन्ना कोलसार में लगी आग, ग्रामीणों के प्रयास से बचे कई घर

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड के जुगरा ऊपर टोला में सोमवार को राख की चिंगारी से गन्ना के कोलसार में अचानक आग लग गई. इस दौरान आग की लपटें तेज हवा चलने के कारण चारों ओर फैल गई. ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ से त्रिवेणी सैनिक के दमकल से बुझाया गया. पास में ही पुआल के मचान एवं सामने कई खपरैल मकान आग की चपेट में आने से बच गए.  मुखिया अनिकेत नायक और पंचायत समिति कृष्णा राम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सुझाव दिया कि कोलसार में काम हो जाने के बाद आग की राख को बुझा दिया करें. पूर्व में ही राख को बुझा दिया जाता, तो आग लगने की नौबत नहीं आती. आग बुझाने में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य सुनील कुमार, मंटू कुमार, पुरन साव, निर्मल के अलावा अन्य दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gang-war-knocks-in-the-city-amarnath-gang-member-pradeep-shot-dead/">जमशेदपुर

: शहर में गैंगवार की दस्तक, अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला पढ़े…..
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp