Search

 
 
 

सीतारमण पहुंची रांची, झारखंड-पश्चिम बंगाल में उद्योग-व्यापार बढ़ाने का दिया सुझाव

 
Ranchi :   झारखंड के उद्योगपति व व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ने गुरुवार को रांची पहुंचने पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे. वित्त मंत्री से बातचीत के दौरान व्यवसायी अग्रवाल ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में उद्योगों को बढ़ावा देने का आग्रह किया. साथ ही इसके लिए जरुरी सुझाव दिए. ताकि दोनों राज्यों में नए कारखाने खुले और लोगों को रोजगार मिले. झारखंड खनिज संपदा से धनी प्रदेश है. यहां की खनिज संपदा से पूरे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है. कोयला उत्पादन में देश भर में झारखंड पहले नंबर पर है. यहां उद्योग धंधे लगने से उसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा. साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी संभावनाएं हैं. अग्रवाल ने वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि झारखंड व पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में खनिजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना की जा सकती है. इससे दोनों राज्यों के साथ ही साथ देश का भी विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही