LagatarDesk : बॉलीवुड के किंग खान की पत्नी गौरी खान आज 51 साल की हो गयी. इस खास मौके पर सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर मां को जन्मदिन की बधाई दी है. मां गौरी के बर्थडे पर सुहाना ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. सुहाना ने शाहरुख और गौरी की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है.
शाहरुख और गौरी की थ्रोबैक फोटो की शेयर
सुहाना ने शाहरुख और गौरी की एक फोटोशूट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. जिसमें शाहरुख गौरी को हग कर रहे हैं. सुहाना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे मां. साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की. सुहाना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने विश किया. कुछ ही देर में फोटो पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आने लगी.https://www.instagram.com/p/CUwBkUbMxKz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment