Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगरेप से आहत BAU की छात्रा का आत्महत्या मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : बूटी स्थित किशुनपुर की रहनेवाली 25 वर्षीय बीएयू की छात्रा ने पांच मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है. जिनमें आनन्द मिंज, तरुण किंडो, जेम्स बा. और शशि उरांव शामिल है. इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किया है. सदर डीएसपी ने रविवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -महाराष्ट्र">https://lagatar.in/kharge-should-apologize-for-maharashtra-congress-president-nana-patoles-anti-tribal-and-obc-statement-pratul/">महाराष्ट्र

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के आदिवासी और ओबीसी विरोधी बयान पर माफी मांगें खड़गे : प्रतुल

आत्महत्या से पहले युवती ने दो सुसाइड नोट भी लिखे थे

आत्महत्या से पहले युवती ने दो सुसाइड नोट भी लिखी थी. इसमें उसने बताया था कि बीते छह मार्च को कोकर में उसके दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. उसके बाद से ही वह घुट-घुट कर जी रही थी. सुसाइड नोट में उसने रातू के काठीटांड़ निवासी आनंद मिंज और अरविंद किंडो के नाम का जिक्र किया है. युवती के अनुसार, उसे उस दिन बहला-फुसलाकर कोकर बुलाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. युवती कांके स्थित कृषि विश्वविद्यालय में फॉरेस्टी विभाग में सेकेंड इयर की छात्रा थी. सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा का शव परिजन को सौंप दिया था. पहला सुसाइड नोट आनंद मिंज, जिसका मोबाइल नंबर *487 है. छह मार्च 2024 को उसका कॉल आया. जब मैं उसके पास गयी, तो उसने मुझे बहुत जलील किया. उसने कॉन्फ्रेंस कॉल कर हमारे दोस्त के सामने मजाक बना कर रख दिया. उस दिन के बाद से हम बहुत रो रहे हैं. अब और रोना नहीं चाहते. इसको सजा दिलाना. सॉरी हो सके, तो हमें माफ कर देना. दूसरा सुसाइड नोट हमारी खुदकुशी की वजह आनंद मिंज और अरविंद किंडो हैं, जो काठीटांड़ का रहनेवाले हैं. छह मार्च 2024 की रात में बहला-फुसलाकर मुझे कोकर चौक के अंदर ले गये और वहां हमारे साथ गैंग रैप किया. हम घुट-घुट कर नहीं जी पायेंगे. अब इसलिए हम जा रहे हैं. सबको सॉरी…! सॉरी मां…! सीसीटीवी कैमरा में सब कैद हो गया है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jp-patels-brother-in-law-joins-bjp-with-supporters/">हजारीबाग

: जेपी पटेल के जीजा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही