- साजन साजन गाने पर दिखा बैटमैन का देसी अंदाज , वीडियो वायरल
Lagatar Desk : इन दिनों सोशल मीडिया पर देसी बैटमैन का वीडियो तेजी से वायल हो रहा है. इन वीडियो में बैटमैन को गोथम के बजाय गांवों, कस्बों, रेलवे पटरियों, चाय की दुकानों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में दिखाया गया है.
Keep your $200M Hollywood budgets. Sujal Jaiswar’s Desi Batman Part 8 clears them all with pure jugaad, buffalo rides, village rooftops, and that Saajan Saajan drop. Absolute cinema. Take notes, Hollywood. 🦇🇮🇳 #DesiBatman #SujalJaiswar https://t.co/ulADsRbKlH
— IC (Intellectually Confused) (@IntConfused) November 22, 2026
मजेदार देसी अंदाज
इन वीडियो में बैटमैन महंगी बैटमोबाइल की जगह भैंस की सवारी करता, साइकिल चलाता और रेलवे ट्रैक के किनारे दातुन करता नजर आता है. एक वायरल एपिसोड में वह भैंस पर बैठकर जोकर का पीछा करते हुए एक लापता बच्चे को बचाता है.
Mitron! Desi Batman v Superman dushmani just landed 😅 https://t.co/29CubCrHii
— Jai☀️ (@JaiParamara) November 21, 2026
साजन-साजन गाने का तड़का
वीडियो के गंभीर एक्शन दृश्यों के पीछे 1999 की फिल्म आरजू का मशहूर गाना साजन साजन तेरी दुल्हन' (रीमिक्स) बजता है. बैटमैन के गंभीर लुक और इस रोमांटिक गाने के अनोखे मेल ने इसे इंटरनेट पर एक बड़ा ट्रेंड बना दिया है.
कौन हैं सुजल जायसवार
सुजल मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में एक AI जनरलिस्ट और फिल्ममेकर के रूप में काम करते हैं.उन्होंने नवंबर 2026 की शुरुआत में जनरेटिव AI टूल्स और VFX की मदद से यह सीरीज शुरू की थी.
कम बजट और बड़ी सफलता
खबरों के अनुसार, सुजल ने इस पूरी सीरीज को महज 5 से 6 हजार रुपये (लगभग 30) के छोटे से बजट में तैयार किया है.