Search

 
 
 

सुजीत सिन्हा ने अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर रची थी हत्‍या, जबरन वसूली की साजिश, NIA ने दायर की चार्जशीट

 
Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लातेहार में PLFI उग्रवादी संगठन के जबरन वसूली के मामले में 17 लोगों पर चार्जशीट दायर की है. गुरुवार को एनआईए ने एनआईए की विशेष कोर्ट में यह चार्जशीट दायर की गयी है. PLFI उग्रवादी संगठन के जबरन वसूली के मामले में आर्म्‍स एक्‍ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत यह चार्जशीट दायर की गयी है. जिन लोगों के ऊपर चार्जशीट दायर की गयी है, उनमें सुजीत सिन्‍हा, अमन साहू, प्रदीप गंझू, संतोष गंझू, बिहारी गंझू, सकेंद्र गंझू, प्रमोद गंझू, बाबूलाल तिवारी, अजय तूरी, संतोष कुमार उर्फ बंटी यादव, प्रभात कुमार यादव उर्फ डिंपल यादव, प्रीतम कुमार उर्फ चीकू, संतोष कुमार यादव, जसीम अंसारी, वसीम अंसारी, मजीबुल अंसारी और जहीरुद्दीन अंसारी के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-police-arrested-15-cyber-criminals-27-mobiles-15-atms-and-laptops-recovered/125060/">देवघर

पुलिस के हत्थे चढ़े 15 साइबर अपराधी, 27 मोबाइल, 15 एटीएम और लैपटॉप बरामद

NIA कर रही है तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी की जांच

एनआईए लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है. एनआईए की रांची ब्रांच ने कांड संख्या आरसी 01/ 2021 दर्ज किया है. इस मामले की जांच एनआईए के डीएसपी रैंक अधिकारी कर रहे हैं. एनआईए ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353, 504, 506, 307, 427, 335, 386, 387, 120 बी 121ए और 216 शामिल है. आर्म्स एक्ट धारा 25 (1) (b), 26, 27 और 35. विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4. यूएपीए धारा 10, 13, 16 (1), 20 और 23 इसके अलावा सीएलए धारा 17 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में यह बात सामने आयी है कि अपराधी सुजीत सिन्‍हा और अमन साहू ने शाहरुख और प्रदीप गंझू समेत अन्‍य उग्रवादियों के साथ मिलकर हत्‍या, जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने के लिए कई साजिश रची थी. बताया गया कि यह उग्रवादी गिरोह कोयला परिवहन क्षेत्रों में हत्या और आतंक पैदा करने के लिए एके-47 सहित कई अत्याधुनिक स्वचालित हथियार खरीद रहा है. धनबाद और रांची के जेलों से इन नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-gift-jssc-exam-will-be-held-in-only-one-phase-now-the-provision-of-mains-and-interview-ends/125012/">कैबिनेट

का तोहफा- सिर्फ एक चरण में होगी JSSC की परीक्षा, अब मेंस और इंटरव्यू का प्रावधान खत्म

अपराधियों ने पांच वाहनों में की थी आगजनी

18 दिसंबर 2020 की देर शाम लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया था. हथियारबंद अपराधियों ने सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में चार ट्रक और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था. इसके अलावा अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया था. इस घटना की जिम्मेवारी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के प्रदीप गंझू ने लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही