Search

 
 
 

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की सास ने फर्जी एनकाउंटर का लगाया आरोप, कहा-HC में याचिका के बावजूद पुलिस ने मार दिया

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है.
 

Jamtara: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. गैंगस्टर के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर फर्जी एनकाउंटर करने का गंभीर आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें: 

मीडिया से बातचीत करते हुए सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने कहा कि पुलिस ने सुनियोजित तरीके से उनके दामाद की हत्या की है. उनका दावा है कि बार-बार जेल शिफ्ट किए जाने की आशंका को लेकर पहले ही हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. याचिका में यह आशंका जताई गई थी कि लगातार जेल स्थानांतरण का उद्देश्य सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर करना हो सकता है.

 

उषा देवी ने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट में याचिका लंबित रहने के बावजूद पुलिस ने मिलीभगत से फर्जी मुठभेड़ कर सुजीत सिन्हा की हत्या कर दी. उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

गौरतलब है कि रविवार रात साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाने के दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और सुजीत सिन्हा के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिस ने उसे मार गिराने का दावा किया है. वहीं, अब परिजनों के फर्जी एनकाउंटर के आरोप के बाद यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही