Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त नियुक्त किये गये, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, प्रक्रिया में खामियां...

Advertisement
Advertisement
New Delhi : आज गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास में  पीएम मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे हुई. बैठक में पीएम के अलावा लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और कानून मंत्री अर्जुन राम  मेघवाल मौजूद थे. बैठक खत्म होने पर बाहर आये अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किये गये  हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना समाचार लिखे जाने तक जारी नहीं की गयी थी.  ज्ञानेश कुमार केरल से और सुखबीर संधू  पंजाब से हैं, ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

                                                                                                                नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल काडर के आईएएस अधिकारी  हैं

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल काडर के आईएएस ऑफिसर हैं. कुछ दिनों पूर्व सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत हुए हैं. सहकारिता मंत्रालय गृह मंत्री अमित शाह के अंतर्गत आता है. इससे पूर्व ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में कश्मीर डिवीजन के जॉइंट सेक्रेटरी पद पर थे. उसी दौरान धारा 370 हटाई गयी थी.

सरकार के पास चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली समिति में बहुमत है

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार के पास (चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली समिति में) बहुमत है. उन्होंने नियुक्ति से 10 मिनट पहले मुझे छह नाम दिये. इनमें उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवर पांडे, सुखबीर सिंह संधु और गंगाधर राहत के नाम शामिल थे. मुझे पता है कि सीजेआई नहीं हैं, सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि सीजेआई हस्तक्षेप नहीं करते हैं और केंद्र सरकार एक अनुकूल नाम चुन सकती है.  मैं यह नहीं कह रहा कि यह मनमाना है लेकिन जिस प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है उसमें कुछ खामियां हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही