Search

 
 
 

तीन बार विधायक, पहली बार अनुदान मांग की चर्चा में मिला बोलने का मौका, सुखराम ने किया धमाकेदार डेब्यू

 
Ranchi: चक्रधरपुर से झामुमो विधायक सुखराम उरांव तीसरी बार विधायक बने हैं. लेकिन संयोग की बात यह है कि उन्हें पहली बार सदन में बोलने का मौका मिला. कहा कि तीन टर्म में पहली बार बोलने का मौका मिला है. उन्होंने अपनी बातों को रखते हुए चक्रधरपुर की विशेषताओं के बारे में बताया और जल संसाधन विभाग की अनुदान मांगों पर अपने विचार रखे. कहा कि चक्रधरपुर एक अजूबा शहर है, जहां तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधायक रहते हैं और सांसद जोबा मांझी भी यहीं रहती हैं. शहर में सुबह मंदिरों में घंटे बजते हैं, दोपहर में गाली-गलौज और झंझट होते हैं और शाम को लगता है जैसे बॉर्डर पर आ गए हैं. इस अजूबे शहर में राजनीति और सामाजिक काम करना बहुत कठिन है.

माइनिंग और बेरोजगारी का मुद्दा

सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर में सबसे अधिक माइनिंग होता है, लेकिन इसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि मशीनों के उपयोग से बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण यही है. हेमंत सोरेन को अगर भाजपा वालों ने जेल नहीं भेजा होता तो हम लोग कल्पना मैडम को नहीं देख पाते. उन्होंने कहा कि आज कल्पना मैडम एक देवी के रूप में है. इसे भी पढ़ें – माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/former-microsoft-ceo-bill-gates-met-jp-nadda-at-parliament-house/">माइक्रोसॉफ्ट

के पूर्व सीईओ बिल गेट्स संसद भवन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही