Raipur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर (सुकमा) मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गये हैं. इन जवानो के शव मिल गये है. बता दें कि कुख्यात नक्सली हिडमा को पकड़ने के लिए जवान उसकी मांद में घुसे थे. सूत्रों के अनुसार 2000 जवानों की टीम अलग-अलग इलाकों से हिडमा की टीम को पकड़ने के लिए जंगल में घुसी थी. खबरों के अनुसार नक्सलियों ने शुरुआत में जवानों को किसी भी प्रकार से डिस्टर्व नहीं किया. जवानों को ट्रैप में फंसाने के लिए जंगलों में अंदर तक घुसने दिया. बता दें कि सुरक्षा बलों की टीम कई हिस्सों में बंटी हुई थी.
मुठभेड़ अपडेट : 22 जवान शहीद, 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च अभियान जारी
हिडमा की बटालियन पहाड़ पर से गोलियां बरसा रही थी
एक टीम को हिडमा की बटालियन ने अपने जाल में फंसा लिया. उसके बाद नक्सलियों ने जवानों की घेराबंदी कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिडमा की बटालियन ने जवानों को तीन तरफ से घेर लिया था. जवान घने जंगल में फंसे थे और हिडमा की बटालियन पहाड़ के ऊपर से गोलियां बरसा रही थी. चारों तरफ से जवान घिर गये थे. उसके बाद भी जवानों ने हिडमा की बटालियन को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली मौके से चार ट्रैक्टर में भरकर अपने साथियों के शव ले गये हैं. इसे भी पढ़ें : सुकमा">https://english.lagatar.in/sukma-encounter-update-22-jawan-martyred-15-naxalites-killed-search-operation-continues/45240/">सुकमामुठभेड़ अपडेट : 22 जवान शहीद, 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च अभियान जारी