Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुल्तानपुर : दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित

Sultanpur : यूपी के सुल्तानपुर जंक्शन के समीप दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. यह हादसा गुरुवार तड़के सुबह हुई है. हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हो गया है. जबकि 6 डिब्बे पटरी से उतर गये. हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गयी है. इस घटना को रेलवे की बड़ी लापरवाही बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-10th-board-exam-magistrate-locked-student-in-toilet-for-6-hours-missed-paper/">बिहार

10 वीं बोर्ड परीक्षा : मजिस्ट्रेट ने छात्र को 6 घंटे शौचालय में किया बंद, छूटा पेपर

दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी आ गयी

जानकारी के मुताबिक सुल्तामपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी आ गयी. हादसे में किसी की जान नहीं गई है.अगर यह मालगाड़ी की जगह यात्री ट्रेन के साथ हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और ट्रैक को क्लियर कराने का काम जुटे हुए है.

दोनों मालगाड़ियों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गयी

सुल्तानपुर जंक्शन में आज सुबह साढ़े पांच बजे लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस घटना के बाद लखनऊ और वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है. इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा">https://lagatar.in/voting-on-60-assembly-seats-in-tripura-continues-from-7-am-tripura-cm-manik-saha-casts-his-vote/">त्रिपुरा

में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 7 बजे से जारी, सीएम माणिक साहा ने डाला वोट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही