Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी गांधीनगर स्कूल में समर कैंप, 100 खिलाड़ी पुरस्कृत

Ranchi : कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में शनिवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ. शिविर में विभिन्न खेलों के 100 बच्चों को प्रशिक्षित किया गया. उन्हें कबड्डी, खो खो, बैंडमिंटन, टेबल टैनिस, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, योगा आदि कई खेलों के स्किल तथा तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य डॉ एसके सिन्हा एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर निराकार आचार्या, ब्रजेश सी सिन्हा, खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, वीके पांडेय, परितोष दुबे समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – तपती">https://lagatar.in/the-fan-was-shaking-in-the-rims-opd-registration-counter/">तपती

गर्मी में रिम्स के कर्मचारियों का हाल बेहाल, ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर में डोल रहा पंखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही