Search

झारखंड के सरकारी स्कूलों में समर कैंप का उत्साह, खेल व रचनात्मक गतिविधियों में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में राज्य के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. “सीखें, खेलें, सृजन करें” थीम पर आधारित इस आयोजन में बच्चों ने खेलकूद, पोस्टर मेकिंग और समूह गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

Uploaded Image

Uploaded Image

समर कैंप में बच्चे

समर कैंप के दौरान सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. कहीं बच्चे फुटबॉल और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों में अपनी क्षमता दिखाते नजर आए, तो कहीं लूडो, शतरंज और चेस जैसे इनडोर खेलों के माध्यम से अपनी रणनीतिक सोच और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया. नन्हें बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

 

 

विद्यालयों में आयोजित पोस्टर निर्माण, समूह गतिविधियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, खेल भावना और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. समर कैंप बच्चों को अपनी सोच, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को निखारने का अवसर प्रदान कर रहा है.

 

राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सत्र की शुरुआत में ही इस समर कैंप का आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को भी बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकें.

 

इस दौरान शिक्षक भी विद्यार्थियों को खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं. समर कैंप के सफल संचालन के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियों का पालन भी कराया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//