- बच्चे अपने अंदर छिपी प्रतिभा का कर रहे हैं प्रदर्शन
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में बच्चों के लिए पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है. जो 13 से 17 मई तक चलेगा. इस कैंप में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. समर कैंप में खेलकूद, संगीत सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, शतरंज, योगासन सहित कई खेलों का प्रैक्टिस कराया जा रहा है. इसके अलावा बच्चों को देशभक्ति गीत भी सिखाये जा रहे हैं. इस समर कैंप के जरिये बच्चे अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/photo_S.K.Mishra-Sir--234x300.jpg"
alt="" width="234" height="300" />
स्वस्थ शरीर में ही होता है स्वस्थ मन का विकास : एसके मिश्रा
स्कूल के प्रिसिंपल एसके मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है. समर कैंप बच्चों और किशोरों के लिए सीखने और मनोरंजन करने का एक आदर्श मंच है. ऐसे शिविर में कई प्रकार की गतिविधियां होती हैं, जिससे बच्चों के अंतर्निहित प्रतिभा सामने आती है. बच्चों में अंदर की हिचकिचाहट कम होती है. समर कैंप में बच्चे नये साहसिक प्रयास करते हैं और इस प्रकार उनमें स्वतंत्रता की भावना विकसित होती है. प्राचार्य ने विद्यालय के खेल शिक्षक संजय मंडल, एस एम अजीम, प्रोलोय करमाकर और संगीत शिक्षक इंद्रजीत दत्ता व मुक्ति सरकार के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-3-13.jpg"
alt="" width="600" height="400" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.43-AM.jpeg"
alt="" width="1280" height="960" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.42-AM.jpeg"
alt="" width="1280" height="960" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.41-AM-1.jpeg"
alt="" width="1280" height="960" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.41-AM.jpeg"
alt="" width="1280" height="960" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.40-AM-1-scaled.jpeg"
alt="" width="2560" height="1440" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.40-AM-scaled.jpeg"
alt="" width="2560" height="1440" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.39-AM-1-scaled.jpeg"
alt="" width="2560" height="1440" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.39-AM-scaled.jpeg"
alt="" width="2560" height="1440" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-16-at-9.41.38-AM-scaled.jpeg"
alt="" width="2560" height="1440" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment