Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क मलखंब प्रशिक्षण शिविर शुरू, 10 दिन चलेगा

Ranchi : रांची जिला मलखंब संघ की ओर से दस दिवसीय रांची जिला नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ अजय झा ने किया. शिविर का आयोजन 19 से 29 मई तक बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में किया जा रहा है. पहले दिन बालक- बालिका वर्ग मिलाकर लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों को वार्मअप के उपरांत कौशल्य से संबंधित योगासन कराया गया. मलखंब खेल का इतिहास बताया गया. बालक वर्ग को पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब एवं बालिका वर्ग को रोप मलखंब और पोल मलखंब कराया गया. प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग को रोप एवं पोल मलखंब पर पिरामिड का अभ्यास कराया जाएगा.

20 बालक-बालिकाओं का चयन होगा

महासचिव डॉ अजय झा ने बताया कि इस शिविर के आधार पर बीस बालक-बालिकाओं का चयन नियमित रूप से अभ्यास के लिए खेलो इंडिया केंद्र झारखंड मलखंब अकादमी के लिए किया जाएगा. अच्छे प्रतिभागियों का रांची जिला की टीम में चयन किया जाएगा ,जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेंगे. प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से सुबह 8:00 बजे तक चलेगा. वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुशिखा कुमारी,रश्मि कुमारी, निखिल कुमार एवं मुख्य प्रशिक्षक अजय झा द्वारा नए-नए कौशल सिखाये जाएंगे. सहायक प्रशिक्षक के रूप में नये प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा के शिक्षक दुर्गेश कुमार, अनिता कुमारी, जयंती होरो, पूनम एक्का एवं कुलदीप सोरेंग अपना सहयोग दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें – IPL">https://lagatar.in/ipl-pakistani-bowler-admires-virat-kohlis-century-brian-lara-also-said-best-performance/">IPL

: विराट कोहली के शतक के मुरीद हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, ब्रायन लारा ने भी कहा- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही