Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद होकर हैदराबाद और रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Dhanbad : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर पूर्व मध्य रेलवे ने हैदराबाद और रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. समर स्पेशल ट्रेन धनबाद होकर चलेगी. 13 से 30 मई तक दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते हैदराबाद, सिकंदराबाद और रक्सौल के बीच 3 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है. उन्होंने बताया है कि गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल समर स्पेशल 13, 20 और 27 मई को हैदराबाद से 20.35 बजे खुलकर दूसरे दिन 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद समर स्पेशल 16, 23 और 30 (मंगलवार) को रक्सौल से 8.30 बजे खुलकर दूसरे दिन अर्थात गुरूवार को 4.50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह समर स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-जसीडीह-मधुपुर, चितरंजन-बराकर, धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-रांची सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 2, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 5, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 1, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही