Ranchi : झारखंड में पड़ रही गर्मी से सभी बेहाल हैं. पारा 40 डिग्री पार कर जा रहा है. जिसे देखते हुए एक बार फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालय केजी से कक्षा आठ तक 19 जून से 21 जून तक बंद रहेंगे. जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 07.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होगी. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचना दी जाएगी. इसको लेकर झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रविवार को आदेश जारी किया गया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/NOTIFICATION.jpg"
alt=" फिर बढ़ी गर्मी छुट्टी, केजी से कक्षा 8 तक 21 जून तक बंद रहेंगे स्कूल " width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें - JEE">https://lagatar.in/jee-advanced-result-released-vc-reddy-of-hyderabad-zone-topped/">JEE
Advanced का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप, एनएन भव्या लड़कियों में टॉपर रही [wpse_comments_template]
Leave a Comment