Ranchi : लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली के प्रत्याशी राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट ने समन जारी किया है. रांची के एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया है. दरअसल राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने केस दायर की थी. जिसमें यह आरोप लगाया गया कि मार्च 2018 को राहुल गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल की है. राहुल के खिलाफ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अवमानना का केस रांची और चाईबासा में किया गया था. [wpse_comments_template]
रांची सिविल कोर्ट से राहुल गांधी को समन
Last Updated: May 21, 2024 12:00 AM (IST)