Search

 
 
 

सुमो का दावा - तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं लालू, इसलिए नीतीश को नहीं लगाया दही का तिलक

 
Patna :  मकर संक्राति के मौके पर नीतीश कुमार राबड़ी आवास से बिना दही का तिलक लगाये ही निकल गये थे. जिसके बाद से बिहार में सियासत गरम हो गयी है. विपक्षी दल कई तरह के कयास लगा रही है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी इसको लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (आरडेजी) की मेहरबानी से सीएम हैं. उस समय लालू और नीतीश के बीच यही डील हुई थी कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जब चाहें, तब नीतीश को हटाकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना सकते हैं. डील के अनुसार, अब लालू तेजस्वी को सीएम बनाने चाहते हैं, इसलिए दोनों दलों के बीच दरार आ गयी है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जेडीयू कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे, इसलिए उसके मंत्री और बड़े नेता नीतीश कुमार को `बिहार का भविष्य` बता रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य (उत्तराधिकारी) बता दिया है.

राबड़ी आवास पर चूड़ा दही भोज में बिना तिलक लगाये निकले नीतीश

मकर संक्रांति के अवसर पर राबड़ी आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया था. इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जेडीयू, कांग्रेस और वाम दलों के कई बड़े नेता वहां जाकर दही-चूड़ा खाया. लेकिन इस बार नीतीश वहां ज्यादा देर नहीं रूके. बस दस मिनट में ही वापस आ गये. इतना ही नहीं हर बार की तरह इस बार नीतीश कुमार जब लालू-राबड़ी के घर से निकले तो उनके माथे पर दही का तिलक नहीं था. इतना ही नहीं हर बार लालू, राबड़ी और उनके परिवार के सदस्य नीतीश कुमार का स्वागत करने गेट तक आते थे और गेट तक छोड़ने के लिए भी निकलते थे. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद बीजेपी नीतीश और लालू पर तंज कस रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही