Search

 
 
 

झारखंड में 18 मई से फिर झुलसायेगी धूप, येलो अलर्ट जारी

 
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने 18 मई से हीट वेब चलने की आशंका जताई है. सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के अलावा संताल परगना के कम से कम 4 जिलों में हीट वेब चलने की आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं राज्य में अगले तीन से चार दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं 20 एवं 21 मई से राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों यानी संताल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

19 मई को भी चलेगा हीट वेब

मौसम विभाग के अनुसार दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा गढ़वा और पलामू में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा. वहीं राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी. पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

इन जगहों पर चलेगी लू

राज्य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 18 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है. इसी तरह 19 मई को राज्य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है.

20 मई को इन जगहों पर हो सकती है बारिश

राज्य़ के उत्तंर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्केक दर्जे की बारिश होने की उम्मीतद है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : ओरमांझी">https://lagatar.in/four-cubs-die-after-being-buried-under-mother-tigress-in-ormanjhi-zoo/">ओरमांझी

जू में बाघिन गौरी के नीचे दबे चार शावक, रेस्पिरेटरी सिस्टम कोलेप्स होने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही