Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉग शो में दिखे 40 नस्लों के 135 से अधिक कुत्ते, पेट लवर जिला बनकर उभर रहा हजारीबाग

Hazaribagh : हजारीबाग में रविवार को शहीद निर्मल महतो पार्क में डॉग शो का आयोजन किया गया. इसमें 40 से अधिक नस्ल के 135 से अधिक श्वान अपने मालिकों के साथ पहुंचे. तरह-तरह के नस्ल के डॉग लोगों को आकर्षित भी कर रहे थे. कोई अपनी गोद में तो कोई जंजीर में बांध कर अपने पालतू कुत्तों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था. इस दौरान बेहद खतरनाक पिटबुल और डॉबरमेन भी पहुंचा, तो सबसे अधिक आकर्षक बर्फीले इलाके में रहने वाला सनबडार्ड प्रजाति का डॉग रहा. देखने में खूंखार और बड़े झगड़े वाला इस प्रजाति के श्वान के मालिक संजीव बताते हैं कि यह एसी में रहना पसंद करता है. इसे पालना बेहद खर्चीला है. लेकिन उन्हें इस प्रजाति का डॉग बेहद पसंद है. इस कारण उसे अपने साथ रखते हैं. यह चिकन और राइस खाना पसंद करता है. साथ ही कभी-कभी इसे दही और पनीर भी दिया जाता है. यह हसी प्रजाति के श्वान से मेल खाता है. वहीं रामनगर की रहने वाली देवी राज स्ट्रीट डॉग को लेकर शो में पहुंची और अपने डॉग को कैट वाक भी कराया. उसने कहा कि यह स्ट्रीट डॉग है. मुझे लगता है कि महंगे श्वान से अच्छा स्ट्रीट डॉग पालना होता है. यह भारतीय नस्ल का है. उन्होंने उसे बरसात के दिनों में रेस्क्यू किया था. इसकी मां फिर कभी इसे देखने के लिए नहीं आयी. इस कारण वह इसे पिछले तीन साल से पाल रही हैं. यह वफादार के साथ-साथ बेहद संवेदनशील भी है. डॉग शो के दौरान कोई अपने डॉगी को टाइटन, तो कोई सिंबा तो कोई गोल्डी, चीकू, बादशाह के नाम से पुकार रहा था. आयोजक कहते हैं कि इस तरह के आयोजन से पेट लवर्स को एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है. आज के समय में अधिकांश लोग अपने घरों में डॉग रख रहे हैं. लेकिन वे सिर्फ रखते हैं, उसे ट्रेंड नहीं करते हैं. जब पेट लवर ऐसे कार्यक्रम के दौरान अपने डॉग को लेकर आते हैं, तो उन्हें समझ में आता है कि उन्होंने अपने पालतू डॉग को ट्रेनिंग देने की जरूरत है. पेट लवर भी कहते हैं कि इस तरह का कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए. कोरोना के कारण दो साल से हजारीबाग में डॉग शो का आयोजन नहीं हो पाया. लेकिन अब आयोजन हुआ, तो उन लोगों को बहुत खुशी हुई. वे लोग अपने पेट को लेकर आए हैं और कई बारीक चीज भी समझ रहे हैं. सबसे खास यह है कि जिस तरह से 130 से अधिक डॉग यहां पहुंचे हैं, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि हजारीबाग एक पेट लवर जिला बन कर उभर रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dog-show_998-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dog-show-3_527-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> मेगा डॉग शो का आयोजन देव ग्रुप और भंडारी मेडिकल के सौजन्य से कराया गया. देव ग्रुप के चेयरमैन देव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में मेगा डॉग शो और कुत्तों का कैटवॉक कराया जाता है. इस बार रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद से कुल 137 कुत्ते मेगा डॉग शो में शामिल हुए. इनमें जर्मन शेफर्ड, लेब्रा रॉटविलर, गोल्डन रेट रिवर, पिटबुल, अमेरिकन बुली, ओवेरियन, बीगल, हस्की, प्रेज, पैमेलियन सहित स्ट्रीट डॉग मेगा डॉग शो में इस बार शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : क्राइम">https://lagatar.in/police-failed-in-crime-control-congress-leader-on-target-yogendra-saw/">क्राइम

कंट्रोल में पुलिस विफल, कांग्रेस नेता टारगेट पर : योगेंद्र साव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही