Search

 
 
 

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम, हॉकी देवघर ने साइकल रैली का आयोजन किया, फिट इंडिया का संदेश दिया

हॉकी देवघर ने आज रविवार, 24 मई को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे के उपलक्ष्य में विशेष कॉमनवेल्थ गेम्स थीम आधारित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया.
 

Deoghar : हॉकी देवघर ने आज रविवार, 24 मई को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे के उपलक्ष्य में विशेष कॉमनवेल्थ गेम्स थीम आधारित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया.

 

कार्यक्रम खेल प्राधिकरण भारत के प्राप्त पत्र तथा Hockey India एवं Hockey Jharkhand से मिले निर्देश के तहत किया गया. इस अवसर पर शहर में साइकल रैली निकाली गई, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

रैली का उद्देश्य लोगों के बीच फिटनेस, सक्रिय जीवन शैली, खेल भावना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा. प्रतिभागियों ने फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. 

 

हॉकी देवघर के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट आज देश के युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है.

 

संडे ऑन साइकिल जैसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हॉकी देवघर भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. 

 

हॉकी देवघर के सचिव प्रमोद प्रसाद यादव ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान देशभर में फिटनेस और खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.  

 

उन्होंने कहा कि साइकल रैली में खिलाड़ियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूक हो रही है. 

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया के नारों के साथ लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने तथा खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.  इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया. 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही