Search

 
 
 

गिरिडीह लोकसभा सीट पर रालोजपा के प्रभारी बने सुनील कुमार

 

पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू की

Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड की लोकसभा सीटों पर प्रभारी व सह प्रभारी की घोषणा कर दी है. पार्टी की ओर से 14 सितंबर गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रांची लोकसभा सीट के लिए बबलू सागर मुंडा व गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए सुनील कुमार प्रसाद प्रभारी बनाए गए हैं. इसी प्रकार संजय सिंह हजारीबाग, मुकेश कुमार व रणजीत राम राजमहल, रंजीत कुमार सिंह गोड्डा, ऋतुराज व सचिन रवानी धनबाद, डीपी लाल व दीनानाथ ठाकुर साहिबगंज, प्रमोद पासवान व सुधीर पासवान पलामू, रामाशीष सिंह व संजय कुमार सिंह खूंटी, प्रतिमा कुमारी व सुशील कुमार केसरी दुमका तथा मुनीलाल टाटी सिंहभूम सीट का प्रभारी बनाए गए हैं. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र को खुद प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज देखेंगे. उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है. चुनाव संचालन समिति में करुण कुमार सिंह उर्फ राजकुमार सिंह, दिलीप कुमार, राजकुमार रवानी, विनीत कुमार, सूरज पांडे, सुरेंद्र अग्रवाल, कमलेश शर्मा, सुशील चौधरी, पीयूष सागर, नितेश कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है. विकास रंजन सिंह, मिथिलेश पासवान व रौनक जायसवाल समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे. राज ने बताया कि समिति एनडीए के घटक दलों से समन्वय स्थापित कर लोकसभा चुनाव में प्रचार की रूपरेखा तैयार करेगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-leader-vinay-sinhas-mother-passes-away-former-mla-expresses-grief/">गिरिडीह

: झामुमो नेता विनय सिन्हा की मां का निधन, पूर्व विधायक ने जताया शोक  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही