Search

 
 
 

विदेश में पकड़ा गया अमन साहू व लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सुनील मीणा, झारखंड पुलिस के लिए बना था चुनौती

 
Ranchi:  विदेश में पकड़ा गया अमन साहू व लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह. वह लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. इंटरपोल ने उसे अजरबैजान देश से पकड़ा है. हालांकि झारखंड पुलिस के द्वारा अब तक सुनील मीणा के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है. झारखंड एटीएस के अनुरोध पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद वह अजरबैजान से पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत् झारखंड लाने की तैयारी में जुट गई है. गौरतलब है कि झारखंड पुलिस की एटीएस ने सुनील का पासपोर्ट रद्द करा दिया है और वह एटीएस के डीएसपी व एसआई साहू को गोली मारने से जुड़े मामले में वांछित है. राजस्थान पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आयी है कि पासपोर्ट रद्द होने के बाद सुनील मीणा डंकी रूट के जरिये सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको होते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में दाखिल हो चुका है. वह वहीं से अमन साहू गैंग के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के आपराधिक गिरोहों से रिक्रूटमेंट का काम कर रहा है.

कौन है सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह

सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपने जड़े जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा.

विधायक गोविंद मेघवाल से रंगदारी मांगकर चर्चा में आया था सुनील

राजस्थान के तत्कालीन राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री व कांग्रेस विधायक गोविंद राम मेघवाल से रंगदारी मांगकर सुनील मीणा सबसे पहले चर्चा में आया था. लॉरेंस के इशारे पर ही सुनील मीणा ने राजस्थान के एक पेट्रोल पंप संचालक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी देने से इनकार करने पर सुनील मीणा ने ही पेट्रोल पंप संचालक पर फायरिंग करावायी थी. इस घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने सुनील मीणा के खिलाफ डोजीयर तैयार कर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए पत्राचार भी किया था.

अमन साहू गैंग से जुड़ा सुनील मीणा

सुनील मीणा लॉरेंस गैंग के अलावा झारखंड का अपराधी अमन साहू के से जुड़ा और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. अमन साहू गैंग के इशारे पर सुनील मीणा ने ही झारखंड में कोल ट्रांसपोर्ट कर रही छत्तीसगढ़ की आरकेटीसी कंपनी के कोरबा स्थित ऑफिस में अधिकारियों पर फायरिंग करायी थी. सुनील मीणा ने इस कंपनी के डायरेक्टर सुशील सिंघल की हत्या के नियत से रायपुर स्थित कंपनी के हेड ऑफिस पर फायरिंग करावायी थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही