Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह के सुनील मीणा का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से सीधा संपर्क, वीडियो कॉल पर बात करते तस्वीरें आयी सामने

 
Saurav Singh  Ranchi :  अमन साहू गैंग का सुनील मीणा, जिसको गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है, उस सुनील मीणा की गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए एक तस्वीरें सामने आयी है. इसमें लॉरेंस बिश्नोई वीडियो कॉल के माध्यम से सुनील मीणा से बात करते हुए नजर आ रहा है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. इस तस्वीर की लगातार न्यूज कोई पुष्टि नहीं करता है. https://lagatar.in/sunil-meena-of-aman-sahu-gang-has-direct-contact-with-gangster-lawrence-bishnoi-pictures-surfaced-of-him-talking-on-video-call/s-mina/"

rel="attachment wp-att-932455">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/s-Mina.jpg"

alt="" width="384" height="848" />

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है सुनील मीणा

सुनील मीणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील मीणा कुआलालम्पुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस के संपर्क में आया. वह मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपने जड़े जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा था.

राजस्थान के एक पेट्रोल पंप संचालक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी

राजस्थान के तत्कालीन राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री व कांग्रेस विधायक गोविंद राम मेघवाल से रंगदारी मांगकर सुनील मीणा सबसे पहले चर्चा में आया था. लॉरेंस के इशारे पर ही सुनील मीणा ने राजस्थान के एक पेट्रोल पंप संचालक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी देने से इनकार करने पर उसने ही उस पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिलाया था. इस घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने सुनील मीणा के खिलाफ डोजियर तैयार कर उसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए पत्राचार किया था.

 अमन साहू गैंग से भी जुड़ा है सुनील मीणा

सुनील मीणा लॉरेंस गैंग के अलावा झारखंड के डॉन अमन साहू के राइट हैंड माने जाने वाले मयंक सिंह से जुड़ा और अमन साहू गैंग के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. अमन साहू गैंग के इशारे पर सुनील मीणा ने ही झारखंड में कोल ट्रांसपोर्ट कर रही छत्तीसगढ़ की आरकेटीसी कंपनी के कोरबा स्थित ऑफिस में अधिकारियों पर फायरिंग करायी थी. इसी कंपनी के डायरेक्टर सुशील सिंघल की हत्या की नीयत से उसने रायपुर स्थित उनके हेड ऑफिस पर फायरिंग करावायी थी. इसके अलावा सुनील मीणा के द्वारा झारखंड में कई आपराधिक घटनाओं का अंजाम दिलवाया गया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही