Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 और 8 में जनसंपर्क अभियान चलाया. बता दें कि सुनीता चौधरी एनडीए की उम्मीदवार है. जनसंपर्क अभियान के दौरान आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य ठप पड़ गया है. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास आजसू पार्टी ही कर सकती है. उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आजसू पार्टी को समर्थन देकर विजय बनाने की अपील की. सुनीता चौधरी ने दावा किया कि पूरे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू की लहर चल रही है. जनसंपर्क अभियान के दौरान रामगढ़ छावनी परिषद की नामित सदस्य कृति गौरव और आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जनता">https://lagatar.in/mamta-devi-will-get-justice-in-public-court-subodhkant-sahay/">जनता
की अदालत में ममता देवी को मिलेगा न्याय : सुबोधकांत सहाय [wpse_comments_template]
चुनाव प्रचार में सुनीता चौधरी ने झोंकी ताकत, कहा- रामगढ़ में आजसू की लहर

Leave a Comment