महिलाओं को रोजगार से जोड़ना पहली प्राथमिकता : सुनीता चौधरी
रामगढ़ उपचुनाव में बड़े अंतर से जीतने के बाद एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कहा कि यह जीत रामगढ़ की जनता का जीत है. विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही थी, जिसे जनता ने सराहा और भारी बहुमत से विजय दिलाई. यह सब मेरे पति चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यों की बदौलत ही समर्थन मिला है. जिन्होंने रामगढ़ में खूब विकास किया. आज उनके विकास कार्यों की बदौलत ही जनता ने इतना बड़ा समर्थन दिया है. सुनीता चौधरी ने कहा कि अब रामगढ़ की जनता विकास से वंचित नहीं रहेगी. गांव-गांव पहुंच महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योजना बनाएंगे, ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें. महिलाओं को रोजगार से जोड़ना पहली प्राथमिकता होगी.alt="" width="1152" height="648" />
alt="" width="1599" height="899" />
विकास के रूके पहिए को आगे बढ़ाएंगे : सीपी चौधरी
वहीं सुनीता चौधरी के पति सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत के लिए भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं सहित रामगढ़ की जनता को बधाई दी. कहा कि रामगढ़ उपचुनाव की जीत आने वाले 2024 के चुनाव पर निश्चित रूप से असर डालेगा और झारखंड में एनडीए की जीत होगी. यह चुनाव ने दिखा दिया कि सरकार के प्रति जनता में कितना नाराजगी है. सरकार ने जो विश्वास खोया है, उनके विरोध में जनता ने रामगढ़ उपचुनाव में अपना मतदान किया और एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को जीत दिलाई. श्री चौधरी ने रामगढ़वासियों को यह संदेश दिया कि रामगढ़ में रुके हुए विकास के पहिया को आगे बढ़ाएंगे और जो भी विकास कार्य नहीं हुआ है वह करेंगे. सहयोगी दल को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के बाद ही इतना बड़ा रुझान देखने को मिला. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/bjp-in-tripura-return-of-bjp-alliance-in-nagaland-possibility-of-hung-assembly-in-meghalaya/">त्रिपुरामें भाजपा, नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी तय, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जीत के साथ ही रामगढ़ में होली से पहले ही होली मन गई. कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं. जगह-जगह कार्यकर्ता गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. वहीं आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी काफी खुश हैं. उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है. सुदेश ने कहा कि हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और सत्ता पक्ष भावनात्मक मुद्दे को उछालता रहा. झूठ की बुनियाद पर टिकी हेमंत सरकार को जनता ने आईना दिखा दिया. इसका असर 2024 के चुनाव में भी दिखेगा. बता दें कि गोला गोली कांड में ममता देवी को सजा होने के बाद रामगढ़ सीट खाली हुई थी. रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को उम्मीदवार बनाया वहीं आजसू ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को टिकट दिया. चुनाव प्रचार में महागठबंधन ने खूब जोर लगाया, मगर वोटरों को अपने पक्ष में नहीं कर सके. बयानों के तीर भी खूब चले. जहां एक ओर एनडीए ने सरकार को विफल बताकर वोट मांगा, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने हेमंत सरकार के तीन साल के काम और ममता देवी को साजिश के तहत फंसाने की बात कहकर वोट मांगा. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ndas-victory-in-ramgarh-hemant-governments-defeat-based-on-lies-sudesh/">रामगढ़
में एनडीए की जीत झूठ की बुनियाद पर खड़ी हेमंत सरकार की हार है : सुदेश [wpse_comments_template]

Leave a Comment