Search

 
 
 

रामायण में सनी देओल की एंट्री ने मचाया धमाल,पोस्ट-क्रेडिट सीन देख फैंस उत्साहित

Lagatar  Desk : सनी देओल की इस झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस उनकी दमदार एंट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा और सनी देओल की आवाज में जय श्रीराम को इस सीन का सबसे खास हिस्सा बताया है.
 
पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल

Lagatar  Desk : नितेश तिवारी की फिल्म रामायण रिलीज होते ही सुर्खियों में है. अब इसी बीच फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की झलक दिखाकर मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है. वह फिल्म के दूसरे भाग में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. हालांकि, सीन में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है.

 

 

सनी देओल की इस झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस उनकी दमदार एंट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा और सनी देओल की आवाज में जय श्रीराम को इस सीन का सबसे खास हिस्सा बताया है.

 

पांच दिग्गज गायकों ने गाई हनुमान चालीसा


सनी देओल की झलक सामने आने के बाद मेकर्स ने हनुमान चालीसा भी रिलीज की है. इसमें सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, कैलाश खेर, शंकर महादेवन और दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है.

 

गौरतलब है कि मेकर्स ने 28 अक्टूबर को भी सनी देओल के हनुमान अवतार की पहली झलक साझा की थी. वहीं, रामायण साल 2028 में रिलीज होगी. अब दर्शकों को फिल्म के अगले भाग में सनी देओल को भगवान हनुमान के पूर्ण किरदार में देखने का इंतजार है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही