Search

 
 
 

महादेव बेटिंग एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की शादी में नाची थी सनी लियोनी

Mahadev betting App sunny leone danced Saurav chandrakar wedding:जांच एजेंसियों ने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को मुख्य संचालक और किंगपिन के रूप में चिह्नित किया है. सौरभ चंद्राकर को अक्तूबर 2026 में ओमन से वापस लाया गया. रवि उप्पल को दुबई से वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है. सौरभ से हुई पूछताछ के बाद सीबीआई सट्टेबाजी के 33 ठिकानों पर छापा मारा.
 
फाइल फोटो
  • किंगपिन सौरभ चंद्राकर की शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किया गया था.
  • अपने भाई की जूस की दुकान में 15 हजार वेतन पर काम करता था सौरभ चंद्राकर.

National News (Mahadeo betting App): महादेव बेटिंग एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की शादी में सनी लियोनी सहित अन्य कलाकारों ने परफॉर्म किया था. इन कलाकारों को प्राइवेट जेट से UAE ले जाया गया था. जूसवाले से बेटिंग एप के किंगपिन बने सौरभ चंद्राकर की शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किया गया था. सट्टेबाजी के इस धंधे को संरक्षण देने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर के माध्यम से 81 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. 


महादेव बेटिंग एप के सहारे सट्टेबाजी की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है. सीबीआई ने महादेव बेटिंग एक के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है. ईडी ने एक ECIR दर्ज किया है. महादेव बेटिंग एप के दो प्रमुख संचालक है. 

 

जांच एजेंसियों ने महादेव बेटिंग एप के संचालकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को किंगपिन के रूप में चिह्नित किया है. सौरभ चंद्राकर को अक्तूबर 2026 में ओमन से वापस लाया गया था. रवि उप्पल को दुबई से वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है. सौरभ से हुई पूछताछ के बाद सीबीआई दो दिन पहले सट्टेबाजी से जुड़े देशभर के 33 ठिकानों पर छापेमारी की.


ईडी द्वारा जांच में पाया गया है कि महादेव बेटिंग एप के किंगपिन सौरभ चंद्राकर सट्टेबाजी से पहले अपने पारिवारिक व्यवसाय जूस की दुकान पर काम करता था. भिलाई में इस दुकान को जूस फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है. इसको M/s Orbique Foods PVT Ltd के माध्यम से चलाया जाता है.

 

जूस की इस कंपनी में सौरभ के बड़े भाई गितेश चंद्राकर का 51 प्रतिशत शेयर था. सौरभ को काम करने के बदले 15 हजार रुपये प्रति माह मिलता था. वह दुकान से पैसे लेकर सट्टेबाजी करता था. रवि उप्पल उससे दुकान पर मिलने आता था.


फरवरी 2022 में सौरभ ने देश छोड़ दिया. बाद में उसके पारिवारिक सदस्य भी UAE चले गये. सौरभ ने उप्पल के साथ मिलकर दुबई से महादेव बेटिंग एप का संचालन शुरू किया और कुछ ही साल में अरबपति बन गया.

 

फरवरी 2023 में उसने युवराज चंद्राकर की बेटी हर्षिता से शादी की. उसकी शादी UAE के रास-अल खैमाह प्रांत में हुई. शादी का समारोह रास-अल खैमाह के Waldorf Astoria नाम के आलीशान बीचफ्रंट रिजॉर्ट में आयोजित किया गया था.

 

चार दिन तक चले इस समारोह में बॉलिवुड के कलाकारों को जेट से वहां ले जाया गया. सनी लियोनी सहित अन्य कलाकारों को शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए वहां ले जाया गया था. इस शादी समारोह में 200 करोड़ रुपये खर्च किया गया था.


महादेव बेटिंग एप के छत्तीसगढ़ स्थित ऑपरेटरों के ठिकानों पर छापा पड़ने के बाद सट्टेबाजी को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रोटेक्शन मनी देने पर सहमति हुई थी. प्रोटेक्शन मनी सब इंस्पेक्टर चंद्रभूषण वर्मा के माध्यम से भुगतान किया गया था. रवि उप्पल ने सब इंस्पेक्टर को प्रोटेक्शन मनी के रूप में 81 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.


सब इंस्पेक्टर ने जिनके के लिए पैसा लिया

जिसके नाम पर पैसा दिया राशि
मुख्यमंत्री आवास 20.00 करोड़
विनोद वर्मा के पुत्र 15.00 करोड़
पुलिस अधिकारी 36.00 करोड़
कानून लागू कराने वाली एजेंसिया 10 करोड़

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
    
     
     
     

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही