Ranchi : कांग्रेस के ‘‘आ अब लौट चलें’’ अभियान के तहत झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. सिंकू ने कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस की अंग पट्टी एवं माला पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत [wpse_comments_template]
सभी पुराने कांग्रेसियों की होगी घर वापसी : ठाकुर
इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के अभियान के तहत पिछले दिनों कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. हमारा पूरा ध्यान ऐसे लोगों पर है जो पूर्व में कांग्रेस में थे या जिनके पूर्वज कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं और जो वर्तमान में किसी अन्य दल में है. उन्हें वापस कांग्रेस में लाने का कार्य हम कर रहे हैं. सिंकू काफी युवा और उर्जावान नेता हैं और उनके अच्छे राजनीतिक भविष्य की मैं कामना करता हूं. इनके कांग्रेस में शामिल होने से कोल्हान क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को काफी मजबूती मिलेगी. उनकी जीत में एक अहम भूमिका इनकी और इनके साथियों की रहेगी. उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है और यह चुनाव एक ऐसे समय में हो रहा है जहां से भारत का आगामी कई दशकों का भविष्य तय होगा. देश के प्रधानमंत्री लोगों को इलेक्ट्रोल बॉन्ड घोटाला, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे से भटकाकर मुसलमान मंगलसूत्र, मटन में उलझाना चाहते हैं, लेकिन हमें यह तय करना है कि देश का विकास छद्म राष्ट्रवादी करेंगे या देश हित में निर्णय लेने वाले धर्मनिरपेक्षवादी.पुरानी गलती को आज सुधार लिया : सिंकू
सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात सन्नी सिंकू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना मेरी भूल थी. इसका एहसास मुझे पार्टी छोड़ने के बाद हो गया था. परंतु आज मैंने अपनी भूल सुधार ली है. मेरी पूरी निष्ठा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति है. मैंने राहुल की न्याय यात्रा से प्रभावित होकर सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा की है. मैं अपने साथियों के साथ सिंहभूम की इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कार्य करूंगा. इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, गजेंद्र सिंह उपस्थित थे.ये भी हुए शामिल
सिंकू के साथ चाईबासा, चक्रधरपुर नगर, सदर बंदगांव, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, नोवामुंडी, मंझगांव, जगन्नाथपुर, टोटो, हाटगम्हरिया, झींकपानी, मांझारी, तांतनगर कुमारडूंगी, गुदड़ी, आनंदपुर और खूंटपानी प्रखंड के 111 पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिसमें मुख्य रूप से राधामोहन बनर्जी, अमृत मांझी, संजू सिंहदेव, फिरोज अशरफ, नारायण सिंह पूर्ति, बसंत तांती, तस्लीम अंसारी, अरिल सिंकू एवं शंकर मिश्रा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-container-hits-bus-full-of-soldiers-going-on-election-duty-three-killed/">बिहारःचुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment