Search

 
 
 

सुनो..सुनो…सुनो….आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पहला चरण 12 अक्टूबर से

 
सार्थक प्रयास, जगी आस Ranchi : सुनो..सुनो...सुनो....हेमंत सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं. इसी के तहत आगामी 12 अक्टूबर से ``आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार`` कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इसमें पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के बीच रखा जाएगा. शिविर से ही आम लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. पिछले साल भी सरकार ने ऐसा ही कार्यक्रम चलाया था. इस बार सरकार ने उन पंचायतों पर अधिक ध्यान देने को कहा है, जहां पिछले साल शिविर नहीं लगाया जा सका था. सरकार और लोगों के बीच की दूरी को पाटने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. पिछड़े जिलों, ग्रामीण इलाकों के लिए इसे क्रांतिकारी पहल माना गया था. कई इलाकों में इसका असर भी देखा गया. इस वर्ष फिर यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तक और दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर तक चलेगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है. सारे अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हालांकि तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलकों में जो फुर्ती दिखती है, कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो गायब हो जाती है. फिर से बाबुओं की मनमानी और ग्रामीणों की परेशानी की वही पुरानी कहानी चलने लगती है. अधिकारी खुद को ही सरकार समझने लगते हैं. इसलिए कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों में गंभीरता भी जरूरी है. शुभम संदेश की टीम ने कार्यक्रम की सार्थकता पर आम लोगों से बात की. प्रस्तुत है विस्तृत रिपोर्ट: https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/suno-suno.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही