Search

 
 
 

धनबाद में खिली धूप तो पारा चार डिग्री सेल्सियस चढ़ा

 
Dhanbad : बादल छंटने और तीखी धूप की वजह से 20 अगस्त के मुकाबले 22 अगस्त को जिले में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की 22 अगस्त को जारी रिपोर्ट के अनुसार मानसून का ट्रफ लाइन झारखंड के चाईबासा से गुजर रहा है. इसके प्रभाव से 28 अगस्त तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. धनबाद जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है. पिछले 24 घंटों में (22 अगस्त की दोपहर एक बजे तक) धनबाद जिले के मैथन में 14.2, पंचेत में 7.4 और पुटकी में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही